फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य पदार्थों का धंधा जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। लॉकडाउन में मुनाफाखोर सक्रिय हैं। यह लोग इस कठिन दौर में भी लोगों की मजबूरी का लाभ लेने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। चाहे यह स्वास्थ्य के लिए कितना भी नुकसानदेह क्यों न हो। इन्होंने बड़े-बड़े ब्रांड के नाम से नकली और मिलावटी सामग्री का व्यापार तेज कर दिया है। नगर और क्षेत्र में यह धंधा खुलेआम चल रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान शासन ने शराब, गुटका और तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद इन वस्तुओं से प्रतिबंध हटा लिया गया। प्रतिबंध हटने के पहले तो दुकानदारों ने अपने घरों एवं गोदामों में रखे स्टॉक को मुंह मांगी कीमतों में बेचा। इसके बाद जब इनकी कीमतों में काफी तेजी आई तो कुछ लोगों ने इसका व्यापक स्तर पर रात के समय में नकली उत्पाद बनाने का काम शुरू कर दिया। इस समय नगर में नकली तेल, गुटका और तंबाकू आदि उत्पाद बनाने का काम हो रहा है। इस काम में ऐसे लोग शामिल हैं, जिनका व्यापारिक और राजनीतिक बोलबाला है। समाज में उनकी छवि होने के कारण लोग उन पर संदेह नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे लोग आसपास के गांवों में सुनसान वाले स्थान पर इस कार्य को अंजाम दे कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसी ने अभी तक इस संबंध में सटीक सूचना नहीं दी है। सूचना मिलने पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
- मोहम्मद कमर, उपजिलाधिकारी तालबेहट।
किसी भी हालत में नकली एवं मिलावटी खाद्य सामग्री का व्यापार नहीं करने दिया जाएगा।
- केएन त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें