जीआईसी में कापियों के मूल्यांकन का निरीक्षण करते डीआईओएस
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में चले रहे उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का लगभग 86.61 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इंटर में 43,939 प्राप्त उत्तर पुस्तिकाओं में 34,608 और हाईस्कूल में 71,056 में 64990 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य कर लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। उपनियंत्रक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि निर्धारित तिथि 25 मई से पूर्व ही मूल्यांकन का कार्य समाप्त हो जायेगा। जनपद में मूल्यांकन केंद्र पर 355 परीक्षकों को नियुक्त किया गया है। हाईस्कूल की हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाएं तथा इंटरमीडिएट की हिंदी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, शिक्षाशास्त्र, गृहविज्ञान, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, कृषि अभियंत्रण, आशुलिपिक और टंकण हिंदी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन खत्म हो चुका है। मूल्यांकन केंद्र में साफ-सफाई, सेेनिटाइजर, सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा है।