फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लापता हुए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से दुकान जाने के लिए बृहस्पतिवार की दोपहर निकला था, नगवास स्थित तालाब के पास खेत में मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा। घर से दुकान पर जाने के लिए निकले 37 वर्षीय रतीराम सेन का शव संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार की सुबह जखौरा-बांसी रोड पर ग्राम नगवास के पास खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने मौत का कारण अज्ञात बताया है।
मृतक के बड़े भागचंद निवासी ग्राम धुरवारा ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर उसका भाई रतीराम गांव में खुले सैलून पर जाने के लिए घर से निकला था लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। रात को ही रतीराम के लापता होने की सूचना जखौरा पुलिस को दी गई। पुलिस भी खोजबीन करने में जुट गई। शुक्रवार सुबह जखौरा-बांसी रोड पर ग्राम नगवास के लोगों को वहां स्थित एक तालाब के पास शव मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान रतीराम सेन के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह दो भाइयों में छोटा था और उसका एक पुत्र व एक पुत्री है। वहीं, पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक युवक की मौत पानी में डूबने से होना पाया गया। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार वैश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें