ललितपुर। शनिवार की दोपहर करीब 2.15 बजे शहर के मोहल्ला सरदारपुरा में तीन बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। मोहल्ला निवासी सचिन जैन के घर में घुसकर तीन बदमाशों ने उनके तेरह साल के बेटे समर्थ को किडनैप करने के लिए उसके हाथ, पैर और मुंह पर टेप लगा दी।
लेकिन बच्चे ने समझदारी दिखाते हुए मुंह पर लगी टेप को हटाया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर दादी आई तो तीनों बदमाश भाग गए। व्यापारी के पुत्र के अपहरण का प्रयास होने की सूचना मिलने पर सीओ सदर सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। कुछ सीसीटीवी कैमरे में तीनों बदमाश भागते हुए नजर आए।