फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दुष्कर्म के आरोपी का डीएनए सैंपल जांच को भेजा

Fri, 21 Jul 2023 01:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह से चल रहा था फरार, महरौनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में छह माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके डीएनए सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
कोतवाली महरौनी पुलिस ने आरोपी पर 23 जनवरी को किशोरी का अपहरण कर ले जाने और दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था। बृहस्पतिवार को महरौनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण सहित डीएनए सैंपल लिया गया। डीएनए सैंपल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें