फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैलवारा माइनर का पानी खुलवाया जाए

Wed, 11 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भैलवारा माइनर को कुछ लोगों ने बंद कर दिया है, जिससे ग्रामीणों को सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग कर पानी खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

 
तहसील के अंतर्गत ग्राम पड़ौरिया, बेसरा, भैलवारा व मैरतीकलां खुर्द के ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर बताया कि भैलवारा माइनर नहर रेलवे क्रॉसिंग जाखलौन से होकर निकली है। आरोप लगाया गया कि यहां माइनर में रेलवे क्रॉसिंग के पास ग्राम चीरा कोड़र, जामुनधाना कलां और बरौदा बिजलौन के ग्रामीण नहर का पानी रोक रहे हैं, जिससे ग्राम पड़ौरिया, बेसरा, भैलवारा और मैरतीखुर्द के माइनरों में पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों की जमीन पानी के अभाव में सूखी पड़ी है। ग्रामीणों ने खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग की है।

इस मौके पर करन, राजपाल, आशाराम, मान सिंह, सुमरन, हरीशंकर, मलखान, राजकुमार, राजू, करन, महेंद्र, रामसेवक, मथरा, नथू, बबलू, गौरीशंकर, नारायन, लक्ष्मन, हरनारायण, कैलाश, रगवीर, हरीराम, मेहरबान, रामप्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें