फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राज्यमंत्री ने किया वीबी-जी-राम जी योजना का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। मनरेगा के स्थान पर लागू की गई वीबी-जी-राम जी योजना के तहत बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने विकासखंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत भीकमपुर में विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
मजरा हीरापुर में राज्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर नाला सफाई कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पलायन और बेरोजगारी की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से ग्रामीणों को अब वीबी-जीरामजी योजना के तहत गांव में ही 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पलायन पर भी अंकुश लगेगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत, जिला पंचायत सदस्य वीरसिंह बुंदेला, कैलाश साहू, सुंदर सिंह, नारायण सिंह सेंगर, मंत्री के पीआरओ रोहित कुमार, बीडीओ रमेश यादव, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी हृदेश कुमार, प्रभारी एडीओ पंचायत सचिन जैन, ग्राम विकास अधिकारी तुषार कटारिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें