फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जीआईसी में 4.92 करोड़ से बनेगा मिनी इंडोर स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को मिलेगा खेल का नया मंच, शासन से 2.16 करोड़ रुपये की मिली पहली किस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्कूली बच्चों में खेलकूद प्रतिभा को निखारने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। शासन ने इसके लिए पहली किस्त के रूप में 2.16 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
शहर स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद अंतर्गत आने वाला राजकीय इंटर कॉलेज जनपद के सबसे पुराने इंटर कॉलेजों में शुमार है। इसका निर्माण अंग्रेजी शासन काल में वर्ष 1889 में हुआ था। वर्तमान में इस विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होती है। विद्यालय में करीब तीन हजार छात्र अध्ययन करते हैं। शासन द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की खेल प्रतिभा निखारने और उनके शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद की गतिविधियां कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

खेल सुविधाओं के विकास करने के लिए शासन ने मिनी इंडोर स्टेडियम निर्मित कराने का प्रस्ताव मांगा था। जिसके क्रम में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत शहर में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मिनी इंडोर स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। यह मिनी इंडोर स्टेडियम आधुनिक खेल सुविधाओं से युक्त रहेगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शासन ने मिनी इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद लखनऊ को नामित किया है। जल्द ही कार्यदायी संस्था स्टेडियम बनाने का काम शुरू करेगी।

यह मिलेंगी सुविधाएं
जीआईसी में बनने वाले मिनी इंडोर स्टेडियम में खेलकूद की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। हॉकी, क्रिकेट, फुटबाल के लिए मैदान बनाया जाएगा। इसके अलावा इंडोर गेम्स जैसे बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस, कुश्ती आदि खेलों की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

वर्जन
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जीआईसी में मिनी इंडोर स्टेडियम निर्मित कराया जाएगा। प्रथम किस्त के रूम में 2.16 करोड़ रुपये शासन ने जारी कर दिए हैं। इंडोर स्टेडियम बन जाने से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की खेल प्रतिभा निखरेगी और वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
-ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें