फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिन बाद मिला मध्याह्न भोजन

Fri, 21 Apr 2017 12:01 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
स्‍कूूल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नेहरू नगर के प्राथमिक विद्यालय में विगत 25 मार्च से बंद चल रहा मिड-डे मील बृहस्पतिवार को बीएसए के निर्देश पर चालू करा दिया गया है। वार्ड पार्षद व विद्यालय स्टाफ के बीच चल रहे आपसी मनमुटाव के कारण मध्याह्न भोजन प्रभावित चल रहा था।      
विज्ञापन



नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर चार में संचालित प्राथमिक विद्यालय नेहरू नगर में विगत 24 मार्च के बाद बच्चों को वितरित किया जाने वाला मध्याह्न भोजन का बनना बंद हो गया था। इस मामले को अमर उजाला ने विगत 15 अप्रैल के अंक में ‘बीस दिनों से नहीं मिला मध्याह्न भोजन’ नामक शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, इस मामले को बीएसए संतोष राय के संज्ञान में भी लाया गया था और उन्होंने अगले दिन ही मिड-डे मील शुरू कराने की बात की थी। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी जब बीएसए भी मिड-डे मील चालू नहीं करा पाए तो अमर उजाला ने इस समाचार दो दोबारा से अपने 19 अप्रैल के अंक में ‘बीएसए भी नहीं जलवा सके मिड-डे मील का चूल्हा’ नामक शीर्षक से प्रकाशित किया था। बृहस्पतिवार को बीएसए संतोष कुमार राय ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए मिड-डे मील समन्वयक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बीएसए के आदेश के अनुपालन में समन्वयक कपिल कुमार दुबे ने विद्यालय में पहुंचकर अपने सामने ही मध्याह्न भोजन पकवाया और विद्यालय में उपस्थित बच्चों को भोजन वितरित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें