फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 9.7 डिग्री तक लुढ़का पारा, इस हफ्ते और बढ़ेगी ठंड

Mon, 09 Dec 2024 02:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार को झांसी में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 9.7 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। मौजूदा सीजन में ये सबसे कम न्यूनतम पारा है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह ठंड में और इजाफा होने की बात कही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मैदानी इलाकों से आने वाली हवा की वजह से झांसी का तापमान लगातार बढ़ रहा था। ऐसे में कड़ाके की ठंड देखने को नहीं मिल रही थी मगर अब हवाओं का रुख फिर से बदलने लगा है। पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवाओं के चलते पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। रविवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई और ये 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब हवा उत्तर-पूर्वी दिशा से आने लगेगी। एक-दो दिन में ठंड का ग्राफ और बढ़ेगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें