फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत की मीटिंग तो बुला ली लेकिन नहीं पहुंचे अधिशासी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (ललितपुर)। संपूर्ण समाधान दिवस पर पार्षदों ने डीएम को दिए ज्ञापन के माध्यम से बताया कि चार साल पहले नगर पंचायत पाली में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। लेकिन तीन साल पहले खराब होने के कारण उन कैमरों को निकलवाकर सुधारने के लिए भेजा गया, लेकिन अभी तक नगर पंचायत में वापस नहीं लगवाया गया। इसको लेकर सोमवार को जो बोर्ड मीटिंग होना थी उसमें अधिशासी अधिकारी के ना पहुंचने से पार्षदों ने अधिशासी अधिकारी के प्रति रोष जताया। कहा कि अब मीटिंग सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद ही होगी।
विज्ञापन

महिला पार्षद प्रभा चौरसिया ने बताया कि नगर पंचायत में अपने वार्डों में विकास कार्य के लिए कुछ कहने को होते हैं तो अध्यक्ष नगर पंचायत पार्षदों से लड़ने को तैयार हो जाते हैं। बैठक में नगर पंचायत के सभी पार्षद समय से नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में उपस्थित रहे, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी जब अधिशासी अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे तो सभी पार्षद बुझे मन से बजट बैठक को निरस्त कर सभागार से बाहर निकले। नगर पंचायत सभागार में शामिल रजिस्टर पर सभी एक मत होकर लिख आए कि 15 मार्च को अधिशासी अधिकारी के द्वारा दी गयी सूचना पर सभी उपस्थित होकर सर्वसम्मति से मीटिंग के लिए तैयार हैं लेकिन यहां अधिशासी अधिकारी बैठक में शामिल नहीं हुए, जिसके लिए खेद जताया। अधिशासी अधिकारी के मीटिंग में शामिल न होने से वित्तीय वर्ष 2020-21 वास्तविक एवं 2021-22 की अनुमानित मीटिंग निरस्त की जाती है। पत्र पर पार्षद रानी चौरसिया, पार्वती चौरसिया, प्रभा चौरसिया, ममता अहिरवार, नंदकिशोर चौरसिया, शिवलाल रजक, प्रवीण पांडेय, नारायण दास के अलावा मनोनीत पार्षद रचना देवी, आशीष चौरसिया के हस्ताक्षर बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें