फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में दाखिल होगी विष्णु तिवारी को मुआवजा दिलाने वाली याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लगभग 20 वर्ष जेल में काट चुके सिलावन के विष्णु तिवारी को मुआवजा दिलाने वाली याचिका जल्द ही हाईकोर्ट में दाखिल होगी। इस संबंध में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारी आगे आए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में उच्च न्यायालय में याचिका हेतु अखिल ब्राह्मण एकता परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल विष्णु तिवारी से उनके घर पर मिला। इस दौरान हरिनारायण मिश्र वरिष्ठ अधिवक्ता हाईकोर्ट, श्यामजी दीक्षित झांसी, अशोक शुक्ल, श्याम बिहारी तिवारी, नीरज द्विवेदी आदि शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल ने आवश्यक तथ्य और सूचनाएं भी जुटाई । एकता परिषद के पदाधिकारियों ने हर प्रकार की सहायता देने का भरोसा भी दिया है। उनका कहना है कि विष्णु तिवारी एक झूठे मामले में जेल में रहे। उनका वह समय जेल में बीता है, जिस समय उनके पढ़ने व जीवन संभालने के दिन थे। जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है। इस क्रम में विष्णु तिवारी को एक सरकारी आवास की स्वीकृति मिल चुकी है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें