फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल के छात्र पांच-पांच परिवारों को लेंगे गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएंगे। विद्यार्थी पांच-पांच परिवारों को गोद लेंगे। इन परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच व दवाइयों की व्यवस्था मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा की जाएगी। जल्द ही गांव का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के प्रत्येक विद्यार्थी को पांच-पांच परिवार की जिम्मेदारी दी जाएगी। ये विद्यार्थी एक वर्ष में नौ बार रूटीन चेकअप करेंगे। समस्या होने पर मेडिकल कॉलेज में जांच कराएंगे। साथ ही उपचार भी दिलाएंगे। कॉलेज प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि परीक्षाएं समाप्त होने के बाद गांव का चयन किया जाएगा।
-
500 परिवारों को मिलेगा लाभ : मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के 100 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। वर्ष 2024-25 के विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं। जल्द ही वे द्वितीय वर्ष में चले जाएंगे। इसके बाद गांव में परिवारों की सेहत की जिम्मेदारी मिलेगी। 100 विद्यार्थियों में प्रत्येक को पांच-पांच परिवारों की जिम्मेदारी मिलेगी। इस तरह 500 परिवारों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-
मेडिकल कॉलेज के द्वितीय वर्ष के प्रत्येक विद्यार्थी को पांच-पांच परिवारों की स्वास्थ्य की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। जल्द ही गांव का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें