फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ संदिग्ध मरीजों का लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम बम्हौरी पठार में स्थित प्राथमिक विद्यालय में टी बी रोग के संदिग्ध रोगियों की स्क्रीनिंग के लिए अक्षय परियोजना स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। इसमें 66 रोगियों का परीक्षण किया गया। इनमें नौ मरीजों के बलगम की जांच के लिए स्पुटम कप वितरित किए गए। 14 मरीजों को सीबीनॉट जांच के लिए फॉल्कन ट्यूब बांटे गए। इसके अलावा खांसी, जुकाम व सामान्य बुखार के मरीजों की जांच कर दवाइयां बांटी।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जे एस बक्शी ने पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों को इलाज के दौरान पोषण सहायता देने को निक्षय पोषण योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर पीपीएमसी आदेश श्रीवास्तव, डीपीएस, मनोज कुमार गुप्ता, दीपेंद्र श्रीवास्तव, विवेक सिंह आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें