फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज : बिजली गुल होते ही बंद हो जाती ऑक्सीजन सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैकअप न होने के कारण जनरेटर चालू होने तक आपूर्ति रहती है बाधित
विज्ञापन

- कंसंट्रेटर भी नहीं चल पाते, मरीजों की बढ़ जाती हैं मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज गंभीर मरीजों के उपचार को तैयार नहीं हो सका है। विशेषज्ञों की कमी के साथ ही सुविधाओं व संसाधनों की कमी भी बनी हुई है। यहां पर बिजली गुल होने से जनरेटर चलने तक वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई की समस्या हो जाती है। कारण बिजली गुल होने पर बैकअप की सुविधा नहीं है। ऐसे में ऑक्सीजन न मिलने से मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में व्यवस्थाओं का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डों में करीब 200 से अधिक मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जाता है। इनमें अस्थमा, एसएनसीयू और दिल की बीमारी के रोगियों को आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन दी जाती है। लेकिन, मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति की सुविधा नहीं हो सकती है। बिजली गुल होते ही सामान्य वार्ड में आपूर्ति ठप हो जाती है। इसका कारण यह है कि आपूर्ति के लिए बैकअप की सुविधा नहीं है। इससे ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप होते ही कंसंट्रेटर भी नहीं चल पाते हैं। ऐसे में ऑक्सीजन पर भर्ती मरीजों की पेरशानी बढ़ जाती है। इसके बाद भी वार्डों में ऑक्सीजन के बैकअप की सुविधा का इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

-
बिजली जाते ही ऑक्सीजन आपूर्ति बनाए रखने के लिए जनरेटर चलाया जाता है।
- डाॅ. गजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें