फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज : सर्दी में ठिठुर रहीं प्रसूताएं और नवजात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते प्रसूताएं व नवजात ठिठुरने को मजबूर हैं। एएनसी वार्ड में एक भी ब्लोअर नहीं है। वार्ड एक की दीवार में बड़ी जाली होने से सर्द हवाएं सीधे अंदर आ रही हैं। सर्जिकल वार्ड में 25 पलंग के मुकाबले महज पांच रूम हीटर लगाए गए हैं, जिससे अन्य पलंगों पर लेटी प्रसूताएं सर्दी से परेशान हैं।
शुक्रवार को रिपोर्टर ने महिला अस्पताल में सर्दी से बचाव के इंतजाम की हकीकत जानी। एएनसी वार्ड में सात पलंग पर प्रसूताएं लेटी थीं। एक भी ब्लोअर व रूम हीटर नहीं लगा है। जबकि, एक ओर दीवार में बड़ी जाली होने से ठंडी हवाएं आ रही हैं। यही नहीं वार्ड में तीन गेट खुले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसूताओं ने बताया कि सर्दी से बचाव करना मुश्किल हो रहा है। यहां मिले कंबल से सर्दी नहीं दूर हो रही है। आस-पास की प्रसूताएं तो घरों से कपड़े मंगाकर राहत पा रही हैं, लेकिन दूर-दराज की महिलाओं को समस्या हो रही है। उन्हें बच्चे के बीमार होने का भय बना हुआ है। प्रसूताओं ने बताया कि सर्दी में रात ही नहीं दिन तक काटना मुश्किल हो रहा है। सभी पलंग पर रूम हीटर लगाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें