फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे अमरपुर में चलेंगी एमबीबीएस की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शैक्षिक सत्र 2025-26 में अमरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जाएगा। भवन में बिजली की समस्या दूर करने के लिए वैकल्पिक रूप से 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। इससे छात्रावास व कक्षाओं में बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए एमबीबीएस प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। लेकिन, अब तक कॉलेज के भवन में बिजली, पानी की सुविधा नहीं हो सकी है। पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए अमरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के भवन को संचालित करने की कवायद शुरू हो गई है। अभी 250 केवीए का एक ट्रांसफार्मर रखा गया है, इससे प्रकाश की सुविधा हो गई है। वहीं, एक बैच संचालित करने के लिए 250 केवीए के एक और ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है। इसकी व्यवस्था की जा रही है। इस ट्रांसफार्मर से दो मंजिलों तक बिजली की सप्लाई की जा सकेगी। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह तक पानी की भी सप्लाई शुरू हो जाएगी।

अस्थाई व्यवस्थाओं के सहारे चल रहा प्रथम बैच : सत्र 2024-25 में एमबीबीएस में 100 बच्चों ने प्रवेश लिया था। नए भवन में बिजली-पानी की व्यवस्था न होने से 15 अक्तूबर से प्रथम बैच को 300 बेड के अस्पताल में शिक्षण कार्य दिया गया, साथ ही आवास की सुविधा की गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के अमरपुर स्थित नए भवन के लिए 3300 केवीए के ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, जो अब तक प्राप्त नहीं हो सका है। वहीं, पानी के लिए सीडब्ल्यूआर तैयार है। पंप हाउस बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

-
अमरपुर स्थित भवन में एक बैच को शिफ्ट कर शिक्षण कार्य शुरू करने की तैयारी चल रही है। 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रख बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
- डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें