कैप्सन - प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते मुख्य अतिथि
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। विकास खंड के ग्राम पारा में बजरंग क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मथुुरा सेमरा की टीम ने बुदावनी की टीम को 42 रनों के अंतर से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मथुरा सेमरा के अरविन्द्र कुमार को अच्छे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री देवेन्द्र कुशवाहा ने फीता काट कर किया।
बादीबर तिगैला मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ करते देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद एवं व्यायाम आवश्यक है। इसके बाद मथुरा सेमरा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। जिसमें सुनील ने सर्वाधिक 34 और अरविन्द्र ने 27 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में बुदावनी की टीम मात्र 10 ओवरों में 85 रन पर आउट हो गई। बुदावनी की ओर से युवराज ने सर्वाधिक 43 रन बनाए और दो विकेट लिए। जबकि मथुरा सेमरा के खिलाड़ी अरविन्द्र ने 27 रन बनाए और तीन विकेट लिए। अरविन्द्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर दिलीप और संजय रहे। कमेंट्री विकास यादव ने की। मैच को देखने आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोग जुटे।