फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर सजे बाजार

Sat, 13 Jan 2018 12:45 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
lalitpur, market news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व के आते ही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में त्योहार से संबंधित दुकानें सज गईं हैं। पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे ही सामानों की बिक्री में तेजी आ रही है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सामानों में इजाफा होने के बावजूद लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार लाई, गुड़, मेवा आदि सामानों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


परंपरा के अनुसार हर वर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष 15 को मनाया जाएगा। पर्व के नजदीक आते ही इससे संबंधित सामानों की दुकान सज गईं। शहर के नजाई बाजार में करीब दो दर्जन संबंधित दुकानें सज गईं हैं। सामान कई वैरायटियों में उपलब्ध है। खुला के साथ ही सुविधा के लिए छोटे बड़े पैकटों में भी इसकी पैकिंग की गई है। हल्के और मोटे दानों में उपलब्ध विभिन्न वेरायटियों की लाई भी उपलब्ध है। महंगाई के बाद भी लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार लाई चूरा, तिलकुट, गुड़ आदि की खरीदारी कर रहे हैं। अभी बिक्री नदारद है। पिछले वर्ष की भांति वर्ष भी रेट हैं। कुछ खास अंतर नहीं है। गुड़ आदि के विक्रेता राकेश ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बिक्री कम लग रही है। दो दिन लगभग बिक्री बढ़ सकती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें