फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांवों में अब तक नहीं पहुंची बिजली

Sat, 17 Dec 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bitut bibhag, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
जनपद के कई गांव ऐसे हैं, जहां शासन की योजनाएं भी नहीं पहुंच पा रही हैं। मड़ावरा ब्लॉक के कुछ गांव ऐसे ही है, जहां आज तक किसी भी योजना से बिजली नहीं पहुंच सकी है। ग्राम जैतपुरा व सुनौरी में बिजली की संभावनाएं दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही हैं, वहीं ग्राम कुर्रट गांव के लिए 27.32 लाख रुपये का स्टीमेट मात्र बन सका है, बिजली अब भी नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन


जनपद में शासन द्वारा बजाज पावर प्लांट व तीन सोलर प्लांट का निर्माण हो चुका है, जबकि और भी कई सोलर प्लांट बनाने का कार्य चल रहा है। इससे ललितपुर अब बिजली उत्पादन क्षेत्र का हब बन चुका है। वहीं, जनपद में अब भी कई गांव व मजरे ऐसे हैं, जहां आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंच सकी और उन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आज भी बिजली के अभाव में नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। दिन तो किसी प्रकार गुजर जाता है, लेकिन इनकी रातें हमेशा लालटेन के उजियारे में ही निकलती हैं। ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत ग्राम जैतपुरा व सुनौती घने जंगलों के बीच स्थित हैं।

यहां आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंच सकी है। यहां बिजली पहुंचाने के लिए इन दोनों गांवों को किसी भी योजना में भी शामिल नहीं किया गया है। इससे यहां के लोगों को अब भी अंधकारमय नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। वहीं, इसी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कुर्रट में भी अब तक बिजली नहीं पहुंचाई जा सकी है। हालांकि विद्युत विभाग द्वारा इस गांव में बिजली पहुंचाने के लिए राममनोहर लोहिया विद्युतीकरण योजना 2016-17 में शामिल किया गया है। जिसके तहत बिजली विभाग द्वारा इस गांव में विद्युतीकरण के लिए 27.32 लाख रुपए का स्टीमेट भी बनाकर शासन को भेज दिया है। वहीं इसी क्षेत्र के ग्राम लखंजर में भी बिजली विभाग द्वारा विद्युत लाइन बनाकर बिजली नहीं पहुंचाई जा सकी है, हालांकि यहां सोलर ऊर्जा से गांव रोशन करने की योजना है।
विज्ञापन


जनपद में और भी कई गांव ऐसे हैं, जहां बिजली आजादी के बाद अब राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना या दीनदयाल विद्युतीकरण योजना व राममनोहर लोहिया विद्युतीकरण योजना के तहत पहुंचाई जा रही है। ऐसा ही एक गांव ललितापुर भी है, जहां आजादी के बाद वर्तमान में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युतीकरण किया जा रहा है। ललितापुर गांव के लोगों ने भी बिजली के लिए बहुत संघर्ष व टीकमगढ़ पैसेंजर ट्रेन के शुभारंभ भी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के समक्ष धरना प्रदर्शन किया था।

वहीं जनपद में वर्तमान में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत 1075 गांवों व मजरों को विद्युतीकरण के लिए चयनित किया गया था, जिसमें से अब उक्त योजना के तहत मात्र 712 गांवों में विद्युतीकरण किया जा रहा है, जबकि बाकी गांव व मजरों को अन्य योजना के तहत विद्युतीकृत किया जाना है। ऐसे में ब्लॉक जखौरा के अंतर्गत ग्राम विजयपुरा में भी अब तक बिजली नहीं पहुंच सकी है, जिसके लिए अब राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत रोशन करने को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें