राजकीय बालिका इंटर कालेज में नेशनल बैडमिंटन चैपियनशपि में विजेता छात्राएं व प्रधानाचार्य पूनम ?
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। हरियाणा के पानीपत में आयोजित नेशनल बैडमिंटन में जिले का नाम रोशन करने वाली विजेता बालिकाओं को राजकीय बालिका इंटर बालिका इंटर कॉलेज में सम्मानित किया गया। मनतसा खान और अर्शिका खान का उप्र. की टीम में चयन हुआ है।
पानीपत (हरियाणा) में 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक नेशनल बैडमिंटन जिले की बालिका खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया था। जनपद की प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं ने आंध्र प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा से जीत हासिल करने राज्य का नाम रोशन किया। इस पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम मलिक व जिलाध्यक्ष अभिभावक संघ रईस खान ने छात्राओं को सील्ड/गिफ्ट देकर सम्मानित किया। मो जीमल एकेडमी ललितपुर के संचालक/कोच मो. जीमल,
नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप- 20 के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाएं रश्मि चैरसिया, मनतसा खान, आलिया खान, अर्शिका खान ने प्रतिभाग किया। मनतसा खान और अर्शिका खान का उप्र. की टीम में चयन हुआ। जिस पर यह पानीपत (हरियाणा) में प्रतिभाग करने पहुंची। जहां पर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली की बालिकाओं को परास्त करके फाइनल में जगह बनाई। बाद में दोनों को आपस में ही फाइनल खेला। जिसमें विजेता मनतसा खान, उप विजेता आर्शिका खान रही। वहीं नेहरू महाविद्यालय की बालिका सुरभि पटेल ओपन बालिका विजेता रही, आरती कुशवाहा अंडर-19 में विजेता रही, बालिका अंडर-17 में केंद्रीय विद्यालय की मानसी यादव व एसडीएस कांवेंट की अहल जहीर उप विजेता रही। कार्यक्रम में खेल शिक्षिका अर्चना रैकवार, रक्षपाल सुमन आदि मौजूद रहे।