फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पत्नी का इलाज कराकर लौट रहे व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/तालबेहट। पत्नी का इलाज करवाकर ग्वालियर से लौटते समय थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम रायपुर निवासी 50 वर्षीय फैजुद्दीन ट्रेन के अंदर से पानी थूकते समय नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मृतक के बहनोई मुबीन ने बताया कि सोमवार को उसका साला फैजुद्दीन अपनी पत्नी फातिमा का इलाज कराने के लिए ग्वालियर गया था। साथ में उसके पुत्र भी थे। शाम को वह लोग ग्वालियर से ट्रेन में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। अभी ट्रेन तालबेहट के टपरियन गांव के पास पहुंची थी कि फैजुद्दीन शौचक्रिया को गया। शौच के बाद वह गेट के पास खड़े होकर पानी का कुल्ला करने लगा और मुंह के पानी को गेट से बाहर थूकने लगा। इसी दौरान वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। यात्री के ट्रेन से नीचे गिरने पर अन्य यात्रियाें में हड़कंप मच गया और ट्रेन को चेन पुलिंग करके रोका गया। ट्रेन रुकने के बाद जब वह लोग करीब 4-5 किलोमीटर दूर पीछे की ओर रेलवे ट्रैक पर गए तो यहां पटरियों के किनारे फैजुद्दीन मृतावस्था में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक दो भाई-तीन बहन में दूसरे नंबर का था और उसके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। कोतवाली तालबेहट प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें