फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार नहीं कर सका तो कर दी 'हैवानियत'

Mon, 10 Jun 2013 01:53 PM IST
ललितपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका को उसके ही चाचा ने अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। सफल न होने पर आरोपी ने उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों को धमकाकर आरोपी पक्ष के लोग पिछले पांच दिनों से निजी अस्पताल में उसका उपचार करा रहे थे। रविवार को घटना की जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस ने जिला महिला चिकित्सालय में मासूम का चिकित्सीय परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जखौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आठ वर्षीय बालिका कपड़ा धोने का साबुन खरीदने के लिए दुकान पर जा रही थी। रास्ते में रिश्ते में चाचा लगने वाला युवक उसे फुसलाकर अपने बाड़े  के अंदर ले गया।
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि बाड़े में ले जाकर आरोपी ने लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसमें सफल न होने पर उसने बालिका को लकड़ी से लहूलुहान कर दिया।

घायलवस्था में घर पहुंची लड़की ने मां को आपबीती सुनाई। इसका उलाहना देने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़िता के परिजनों को मुंह बंद रखने की धमकी दी।

साथ ही वे बात बढ़ने से रोकने के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में पीड़िता का उपचार करा रहे थे। रविवार को किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटे पीड़िता के पिता ने कोतवाली सदर प्रभारी को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी उदयभान सिंह यादव से घटना का पता चलते ही जखौरा थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने पीड़िता का जिला महिला चिकित्सालय में चिकित्सीय परीक्षण कराया है। चिकित्सकों ने बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास की पुष्टि की है। इधर, ग्रामवासियों का कहना है आरोपी युवक झांसी में पढ़ाई करता है और छुट्टियों में अपने गांव आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें