फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम सिलगन में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय 18 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक ग्राम सिलगन निवासी छोटू (18) सोमवार को गांव के पास स्थित अपने खेत पर गया था। शाम को वह पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा भागीरथ राजपूत ने बताया कि छोटू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह रोजाना खेत पर जाता था और सोमवार को भी काम निपटाकर घर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें