फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मालवा, गीता जयंती एक्सप्रेस चार-चार घंटे देरी से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
- पठानकोट, कुशीनगर व गोरखपुर एक्सप्रेस भी घंटों की देरी से पहुंचीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भोपाल, खजुराहो की ओर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस समेत अप रूट की कई ट्रेन घंटों की देरी से ललितपुर स्टेशन पहुंचीं। जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

बीना, भोपाल की ओर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस शुक्रवार को तड़के 3.21 बजे के स्थान पर लगभग चार घंटे लेट होकर सुबह 8.19 बजे आई। मुंबई सीएसटीएम पठानकोट एक्सप्रेस 2.41 घंटे विलंब होकर सुबह 5.56 बजे के स्थान पर सुबह 8.57 बजे ललितपुर स्टेशन पर आई। कुशीनगर एक्सप्रेस सुबह 6.33 बजे के स्थान पर ढाई घंटे विलंब होकर सुबह 8.57 बजे स्टेशन पर आई। वहीं, कुरूक्षेत्र से चलकर नई दिल्ली, आगरा, मथुरा, झांसी व ललितपुर होकर खजुराहो की ओर जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस शुक्रवार को लगभग चार घंटे विलंब से आई और यह ट्रेन शुक्रवार को तड़के 3.45 बजे के स्थान पर सुबह 7.41 बजे ललितपुर स्टेशन पर आई। वहीं, गोरखपुर से चलकर बीना गुना के रास्ते अहमदाबाद को जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन पौन घंटे देरी से आई, जो सुबह 6.42 बजे के स्थान पर सुबह साढ़े सात बजे ललितपुर आई। वहीं झांसी ललितपुर मेमू ट्रेन भी ढाई घंटे देरी से आकर सुबह 8.30 बजे के स्थान पर सुबह 11.01 बजे ललितपुर स्टेशन आई। इसी प्रकार दादर सेंट्रल एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे लेट होकर सुबह 10.25 बजे के स्थान पर दोपहर 12.02 बजे ललितपुर स्टेशन पर आई। वहीं, खजुराहो की ओर से गोरखपुर की ओर जाने वाली गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस भी सुबह 7.55 बजे के स्थान पर 4.22 घंटे देरी से ललितपुर स्टेशन पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें