ललितपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले के डा. लोहिया समग्र ग्रामों में शौचालयों का निर्मार्णाधीन कार्य पूरा करने के लिए जिलाधिकारी ने विकासखंडवार अधिकारियों को नामित किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित अवधि में शौचालयों का निर्माण पूर्ण कर सत्यापन तीन दिन में रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जनपद के डा. लोहिया ग्रामों में शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें से वर्ष 2014-15 के 23 ग्रामों के सापेक्ष सभी ग्राम शौचालय मद में संतृप्त कराए जाने की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। इसी प्रकार वर्ष 2015-16 के भी 23 डा. लोहिया ग्रामों के सापेक्ष 13 गाम संतृप्त कराए जा चुके हैं, जबकि 10 ग्रामों में शौचालय का निर्माण प्रगति पर है।
वर्ष 2015-16 के जिन डा. लोहिया ग्रामों में शौचालयों का निर्माण चल रहा है, उन्हें पूर्ण कराने के लिए 05 से 12 जनवरी तक शौचालय बनाओ सप्ताह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निर्माणाधीन शौचालयों की देखरेख के लिए विकास खंडवार अधिकारियों को नामित किया गया है।
इसमें विकासखंड तालबेहट के अंतर्गत डा. लोहिया ग्राम भुचेरा, गेवरा गुंदेरा के लिए प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी, विकासखंड बिरधा में ग्राम गिल्टौरा, बरौदिया के लिए जिला सेेवायोजन अधिकारी, विकासखंड जखौरा के ग्राम नौहरखुर्द एवं बिरधा के ग्राम मगरपुर के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, महरौनी के ग्राम गढ़ौलीकलां, बुदनी मड़ावरा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, महरौनी के ग्राम कुंहेड़ी एवं मड़ावरा के ग्राम रखवारा के लिए उप कृषि निदेशक प्रसार नामित किए गए हैं।
वहीं, निर्मित शौचालयों वाले डा. लोहिया ग्रामों के सत्यापन हेतु विकासखंड तालबेहट के ग्राम राजपुर, मावलैन में एवं ग्राम वघौरा के लिए जिला पूर्ति अधिकारी, बिरधा के ग्राम पालीग्रामीण व जामुनधानाकलां के लिए जिला कृषि अधिकारी, जखौरा के ग्राम मड़वारी एवं मिनौरा और बुढ़वारा व जामुनधानाखुर्द के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जखौरा के ग्राम अमरपुर एवं सतगता के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) एवं मड़ावरा के ग्राम अमौदा, पिपरट, गदनपुर, बछरावनी के लिए भूूमिसंरक्षण अधिकारी, मड़ावरा के ग्राम बड़गाना एवं बहादुरपुर और महरौनी के ग्राम बारयो व अजान के लिए के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी महरौनी,
बार के ग्राम चकौरा एवं बसतगुवां व गुगरवारा के लिए जिला उद्यान अधिकारी, जखौरा के ग्राम मसौराकलां, रघुनाथपुरा व थनवारा के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी और महरौनी के ग्राम दिगवार एवं बारौन के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी, भूमि विकास एवं जल संसाधन विभाग, इकाई प्रथम को नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने पर्यवेक्षण में उक्त अवधि में शौचालयों का निर्माण पूर्ण कराकर सत्यापन तीन दिन में कर अपनी रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रस्तुत करें।