फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय की राह करें आसान : न्यायमूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। उच्च न्यायालय प्रयागराज की प्रशासनिक न्यायमूर्ति नंदप्रभा शुक्ला ने रविवार को न्यायालय परिसर में स्थापित डिजिटाइजेशन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में नवनिर्मित पिंक शौचालय व महिला एवं बाल सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया।
उन्होंने अधिवक्ताओं से वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के लिए प्रेरित करते हुए दंड संहिता में हुए कानूनी बदलाव पर चर्चा की।
उन्होंने न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया। इससे पहले न्यायमूर्ति की अगुवानी जनपद न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नंद प्रताप ओझा सहित न्यायिक अधिकारियों ने की। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीराम राजपूत, महामंत्री संतोष यादव आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण अरविंद कुमार, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत सूबेदार सिंह, अपर जिला जज प्रथम यादवेंद्र सिंह, अपर जिला जज सुनील कुमार सिंह, अपर जिला जज लोकेश कुमार, अपर जिला जज नवनीत भारती, अपर जिला जज यशवंत कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर, सिविल जज मयंक जायसवाल, सिविल जज रविशंकर गुप्ता, सिविल जज अदिति जैन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेश कुमार दिवाकर, सिविल जज अतुल, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें