फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी के अंत तक कराएं सब स्टेशन का कार्य पूर्ण

Mon, 01 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जाखलौन में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता ने ठेकेदार को फरवरी के अंत तक कार्य पूरा करने व गुणवत्तापरक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने जिला परिषद स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने, विद्युत चोरी रोकने व ग्रामीण क्षेत्रों को अधिक से अधिक सुचारु बिजली आपूर्ति करने को कहा।

विद्युत वितरण खंड झांसी मंडल के मुख्य अभियंता पीके जैन रविवार की दोपहर विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे। जानकारी मिलने पर उपखंड अधिकारी प्रथम, द्वितीय और अन्य विद्युत कर्मी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली बढ़ाने, विद्युत चोरी रोकने, लाइनलॉस कम करने, खराब मीटरों को बाहर लगाने के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों को उप्र पावर कार्पोरेशन के निर्देश के अनुसार अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने उपखंड अधिकारी से डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत होने वाले कार्यों की प्रगति भी जानी और पांच फरवरी को प्रमुख सचिव के निरीक्षण से पूर्व उक्त योजना का कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यदि इस योजना के अंतर्गत कोई ट्रांसफार्मर खराब है तो उसे तत्काल बदला जाए। कोई भी कार्य अधूरा न रहे। उन्होंने सूची बनाकर गांवों का निरीक्षण कर योजना के कार्यों को पूरा कराए जाने को कहा।

इसके बाद वह जाखलौन में निर्माणाधीन 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ उपखंड अधिकारी प्रथम अखिलेश कुमार वर्मा भी थे। मुख्य अभियंता के जाखलौन पहुंचने की जानकारी मिलने पर कार्यदाई संस्था के ठेकेदार भी निर्माणाधीन सब स्टेशन पर पहुंच गए।

उन्होंने सब स्टेशन के निर्माण में कार्यों की गुणवत्ता को परखा और ठेकेेदार को फरवरी के अंत तक हर हाल में सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ठेेकेदार को गुणवत्तापरक कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें