फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाईवे समेत प्रमुख सड़कें खस्ताहाल, चलना दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कई दिनों से हो रही बारिश से झांसी-सागर हाईवे समेत प्रमुख सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। जगह-जगह गड्ढों से सड़कें छलनी हो गई हैं। वाहनों को हिचकोले खाकर निकलना पड़ रहा है। उनकी रफ्तार थम गई है। गड्ढे गहरे होने से चारपहिया तो दूर दो पहिया वाहन भी ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। गड्ढों में पानी भरने से वाहनों के निकलने के दौरान छींटे दूर तक पड़ने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। साइकिल सवार भी किसी तरह बचकर निकल रहे हैं। अधिकारी बरसात बाद सड़कें दुरुस्त कराने का आश्वासन दे रहे हैं।
-
फोटो- 02
झांसी-सागर हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों से बड़े वाहन तो निकल रहे हैं, लेकिन छोटे व दो पहिया वाहन गड्ढों में फंसने से अनियंत्रित हो रहे हैं। यह हाल तालबेहट से गोविंद सागर बांध तिराहा तक बना हुआ है।
विज्ञापन

-
फोटो- 03
शहर का मुख्य मार्ग भी जर्जर हो गया है। इलाइट चौराहे के पास पुलिया पर सड़क कट गई है। पानी की टंकी से सावरकर चौराहा तक सड़क गड्ढों से छलनी हो गई है। वाहनों को हिचकोले खाकर निकलना पड़ रहा है।
-
फोटो- 04
सदनशाह चौराहा से महिला अस्पताल तक सड़क बदहाल है। गड्ढों की मरम्मत न होने से इनका आकार बढ़ता जा रहा है। जलभराव के कारण चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं हो पा रहा है। गर्भवतियों व राहगीरों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
-
फोटो- 05
जेल चौराहा से कर्पूरी ठाकुर चौराहे तक सड़क पहले से ही उखड़ी थी, अब बारिश से गड्ढों में तब्दील हो गई है। अफसर व वीआईपी भी इसी मार्ग से निकलते हैं। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो पा रही है। गड्ढों से बचने के चक्कर में राहगीर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

-
फोटो- 06
सदनशाह चौराहा से कचहरी होकर वर्णी चौराहा तक पहले छोटे-छोटे गड्ढे थे। मरम्मत न होने से अब ये बड़े हो गए हैं। इस मार्ग से चार पहिया ही नहीं दो पहिया वाहनों की निकासी तक में परेशानी हो रही है।
-
बारिश में सड़कें खराब हो गई हैं। मौसम सही होते ही मरम्मत कराई जाएगी।
- दिनेश कुमार विश्वकर्मा, ईओ
-
बारिश समाप्त होने पर सड़क की मरम्मत कराकर इसे दुरुस्त कराया जाएगा।
- रोहित त्रिपाठी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें