फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भगवान शांतिनाथ का हुआ महामस्तकाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। गणाचार्य विराग सागर महाराज संघस्थ नगर गौरव उपाध्याय विशोक सागर महाराज संघस्थ मुनि विनिबोध सागर महाराज, क्षुल्लक विभ्रद सागर महाराज का सतोदय तीर्थ सीरोन में शुक्रवार को मंगल प्रवेश हुआ। जहां प्रबंध समिति ने मुनिसंघ की प्रभावना पूर्वक अगवानी की।
विज्ञापन

प्रात:काल मुनि संघ का दैलवारा से विहार हुआ। जिसमें श्रावक श्रेष्ठी सम्मिलित हुए। उपाध्याय विशोक सागर महाराज ससंघ की अतिशय तीर्थ क्षेत्र सेरोन के अध्यक्ष सतीश जैन, महामंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष विजय जैन, आनंद जैन, ब्रजकिशोर जैन सहित श्रावकों ने मुनि संघ की आरती उतारकर आशीर्वाद ग्रहण किया। उपाध्याय मुनि विशोक सागर महाराज के सानिध्य में मूलनायक भगवान शांतिनाथ का अभिषेक पुर्ण्याजक परिवार ने किया।
विज्ञापन

मध्यान्ह में मुनि संघ में विराजमान मुनि विनिबोध सागर महाराज ने केंशलोच किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें