फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: इंजीनियर की हालत बिगड़ने से मौत

Fri, 14 Apr 2023 12:59 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत गांव बंगरिया में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए इंजीनियर की बुधवार सुबह हालत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी सोमेश बंसल (53) इंजीनियर था। उसने गांव बंगरिया में एक प्रोजेक्ट पर काम किया था। जिसके चलते उसका यहां आना जाना रहता था। दो दिन पहले इंदौर से वह एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बुधवार को सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर उसके साथी उसे उपचार को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन जिला अस्पताल में परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दे दी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें