फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आज से पांच दिन नहीं आएगी महामना एक्सप्रेस, कई ट्रेनों के रूट बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे स्टेशन के यार्ड में रिमॉडलिंग कार्य के चलते भोपाल खजुराहो महामना एक्सप्रेस को आज से बीस जुलाई तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। जबकि अप रूट की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, जिसके चलते यह ट्रेनें भी ललितपुर स्टेशन नहीं आएंगी।
ललितपुर में रेलवे स्टेशन के यार्ड में रिमॉडलिंग यानि नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य एक जुलाई से शुरू हुआ है, जो एक अगस्त तक चलेगा। इस कार्य के लिए झांसी-ललितपुर और ललितपुर-बीना मेमू ट्रेन को दस जुलाई से 21 जुलाई तक के लिए दोनों ओर से निरस्त किया गया है। वहीं भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस को 16 से 20 जुलाई तक दोनों ओर से प्रारंभिक स्टेशन से ही निरस्त कर दिया गया है। डाउन रूट की जबलपुर हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस को 14 से 20 जुलाई तक और डाउन रूट की दक्षिण एक्सप्रेस को बीना-झांसी के स्थान पर बदले रूट बीना, रूठियाई, सोगरिया, बयाना, मथुरा के रास्ते संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं अप रूट की ट्रेनों में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 16 से 19 जुलाई तक, समता एक्सप्रेस बीस जुलाई को, हीराकुंड एक्सप्रेस 19 जुलाई, संचखंड एक्सप्रेस 17 से बीस जुलाई तक ग्वालियर, झांसी, ललितपुर बीना के मध्य नहीं चलकर मथुरा से बयाना, सोगरिया, रूठियाई होते हुए बीना के बदले हुए रूट से संचालित होंगी। वहीं 12722 दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन भी 16 से बीस जुलाई तक झांसी, ग्वालियर मार्ग के स्थान पर बीना, गुना, ग्वालियर होकर बदले रूट से संचालित किया जाएगा। 16093 चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस को 14 से 18 जुलाई तक इटारसी बीना झांसी के स्थान पर इटरसी, जबलपुर, ओहन-कानपुृर के रास्ते संचालित किया जा रहा है।
-
ये ट्रेन बीना-दमोह- कटनी-मैहर के रास्ते निकलेंगी
14115 डॉ.आंबेडकर-प्रयागराज एक्सप्रेस 18 से बीस जुलाई, 14116 प्रयागराज-डॉ.आंबेडकर नगर एक्सप्रेस 17 से 21 जुलाई, 19483 अहमदाबाद-सहरसा 18 से 20 जुलाई, सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 17 से 19 जुलाई, आसनसोल-अहमदाबाद एक्सप्रेस 18 जुलाई को बीना-ललितपुर-खजुराहो-मानिकपुर के रास्ते नहीं चलकर बीना-दमोह- कटनी-मैहर के बदले रूट से चलाई जाएंगी।

इन ट्रेनों के रहेंगे यह रूट
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट 14 से 19 जुलाई, दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 14 से 19 जुलाई तक, दादर-बलिया स्पेशल ट्रेन 13 से 17 जुलाई और बलिया-दादर स्पेशल ट्रेन 17 से 19 और गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस 18 जुलाई को इटारसी-झांसी-मानिकपुर के रास्ते नहींं चलकर बदले हुए रूट इटारसी-जबलपुुर-सतना, मानिकपुर के रास्ते संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


अप रूट की ट्रेनों में अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 16 से 19 जुलाई तक, 12716 अमृतसर-नादेढ़ एक्सप्रेस 17 से बीस जुलाई तक मथुरा से झांसी, ललितपुर नहीं आकर बदले हुए रूट मथुरा जंक्शन से बयाना,कोटा, नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल होकर चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें