फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मदरसा, मस्जिदों में बिजली चोरी गुनाह’

Sun, 06 Aug 2017 01:07 AM IST
amarujala
विज्ञापन
electricity lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। 
विज्ञापन

शहर में बिजली चोरी के  खिलाफ मुस्लिम धर्मगुरुओं द्वारा फतवा जारी किया है। फतवे में बताया गया है कि दरगाह, मदरसा, मस्जिद या घर वगैरह कहीं भी बगैर कनेक्शन बिजली का इस्तेमाल हुकूमत के साथ चोरी और धोखा है और यह जायज नहीं है। फतवे में साफ कहा गया है कि ऐसे दरगाह व मस्जिदों में बिजली का इस्तेमाल चोरी से न किया जाए। लिहाजा यदि वाकई किसी दरगाह, मस्जिद और मदरसा में बगैर कनेक्शन के बिजली इस्तेमाल की जा रही है, तो ये हरगिज दुरुस्त नहीं। बता दें कि गत महीने की 24 जुलाई को शहर की एक दरगाह पर अवैध रुप से बिजली के उपयोग करने की शिकायत की गई थी। इस पर गत एक सप्ताह पूर्व उक्त दरगाह की बिजली काट दी गई थी। इस पर जिला मुस्लिम एसोसिएशन व उर्स कमेटी द्वारा अब्दुल नासिर मंसूरी के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार किया गया था। इस फरमान के खिलाफ नासिर मंसूरी ने इस मसले में छतरपुर के मुफ्ती इश्तेयारक अहमद मिस्वाही और मोहम्मद अजीजुद्दीन जाफरी के समक्ष हजरत बाबा सदनशाह उर्स कमेटी के तहत मदरसा और मस्जिद में बिना कनेक्शन लिए चोरी से बिजली चोरी का इस्तेमाल किए जाने के बारे में परामर्श लिया, जिस पर धर्मगुरुओं ने साफ कहा कि किसी भी मस्जिद और मदरसों या कहीं और भी बिना कनेक्शन बिजली का उपयोग करना गलत और गुनाह है।  

तुवन चौराहा से तालाबपुरा का वन-वे समाप्त करें 
लंबी दूरी तय कर हो रहा घाटा, बढ़ी परेशानी 
अमर उजाला ब्यूरो 
ललितपुर। 
तुवन चौराहा से तालाब पुरा तक वन-वे प्रणाली आपे चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। वन-वे में लंबी दूरी करने के साथ ही जाम की स्थिति में सवारियों को परेशानी हो रही है। इसके चलते जिला टैक्सी एसोसिएशन द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर तुवन चौराहा, तालाबपुरा होते हुए गोविंद सागर बांध जाने वाले रास्ते का वन-वे समाप्त करने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में बताया गया है कि आपे स्वामी और चालक सिटी आपे टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। वर्तमान में शहर में ट्रैफिक संचालन को वन-वे प्रणाली लागू है। इसके तहत वह आपे में सवारियां लेकर घंटाघर से अटा मंदिर के सामने तालाबपुरा होते हुए तुवन चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और जिला अस्पताल जाते हैं। लेकिन जब आपे चालक तुवन चौराहा से तालाबपुरा और गोविंद सागर बांध कालोनी या डोंड़ाघाट आदि स्थानों को जाने के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा परेशान किया जाता है और जाने नहीं दिया जाता और पूर्व निर्धारित मार्ग घंटाघर से सावरकर चौक के रास्ते तालाबपुरा की ओर जाने को कहा जाता है। वर्तमान में घंटाघर के पास जहां हाथ ठेलों पर राखी की दुकानें लग रही हैं, जिससे यहां आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे में वन-वे प्रणाली भी उनके लिए परेशानी का सबब बन रही है। टैक्सी एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक से सवारियों की समस्याओं को देखते हुए तुवन चौराहा से तालाबपुरा होते हुए गोविंद सागर बांध जाने वाले रास्ते से वन-वे हटाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर दीनदयाल साहू, रहीस, शैलेंद्र राजा, वंशी साहू, शिवम चौरसिया, खेमचंद्र साहू, दीपक, मुकेश, अशोक कुमार, सोनू, रानू, राजेंद्र शर्मा, निरंजन सोनी, संतोष, भजनलाल पटवा आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें