फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रोक के बाद भी बिक रहीं कांबिनेशन दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सरकार की रोक के बाद भी फिक्स डोज कांबिनेशन दवाएं बाजार में खुलेआम बिक रही हैं। इन दवाओं के इस्तेमाल से मरीजों की सेहत को खतरा बताया गया था। लेकिन, अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बाजार में बिक रहीं 156 फिक्स डोज कांबिनेशन दवाओं को सेहत के लिए नुकसानदायक बताते हुए सरकार ने इस साल इन पर प्रतिबंध लगा दिया था। कंपनियों ने इन दवाओं का निर्माण तो बंद कर दिया, लेकिन नए कांबिनेशन बाजार में उपलब्ध हो गए। सूत्रों के मुताबिक कांबिनेशन दवाओं पर प्रतिबंध के बाद भी झाेलाछाप इस तरह की दवाएं मरीजों को लिख रहे हैं। दर्द से लेकर बुखार तक की दवाएं इसमें शामिल हैं। कुछ दवाएं तो बाजार से गायब हो गई हैं, लेकिन कई प्रकार की दवाएं अब भी उपलब्ध हैं। सूत्रों ने बताया कि कंपनियाें ने इनका निर्माण तो बंद कर दिया है, लेकिन पुराना स्टॉक खपाया जा रहा है। वहीं, कुछ कंपनियों ने बाजार से अपना स्टॉक वापस भी मंगा लिया है।
विज्ञापन



बीमारी- प्रतिबंधित दवा
दर्द और बुखार - पैरासिटामोल और मेफेनिक एसिड, एसेक्लोफेनाम और पैरासिटामोल
पेशाब में इंफेक्शन- ऑफलोक्सासिन और फ्लेवोजेट
फीमेल इनफर्टिलिटी– क्लोमिफेन और एसिटाइलसिस्टीन
दिमाग तेज करने की दवा- जिंको बिलोबा, पिरासेटम और विनपोसेटिन व निसेरगोलिन और विनपोसेटिन
आंखों की दवा - नेफ़ाज़ोलिन क्लोरफेनिरामाइनमेलट, फिनाइलफ्राइन हाइड्रॉक्सीप्रोपाइलमिथाइलसेलुलोज बोरिक एसिड मेंथॉल कपूर व क्लोरफेनिरामाइन मैलेट सोडियम क्लोराइड बोरिक एसिड टेट्राहाइड्रोज़ोलिन
विज्ञापन

पेट दर्द- सुक्रालफेट और डोमपेरिडोन
एसिडिटी और उल्टी– डोंपेरिडोन सुक्रालफ़ेट व सुक्रालफेट पैंटोप्राजोल जिंक मैग्नीशियम कार्बोनेट
डायबिटीज की दवा– मेटफॉर्मिन उर्सोडॉक्सिकोलिक एसिड
साबुन- एलोवेरा और विटामिन ई व मेट्रोनिडाजोल पोविडोन आयोडीन एलोवेरा क्रीम
कील-मुंहासे - एज़िथ्रोमाइसिन और एडापेलीन व क्लिंडामाइसिन जिंक एसिटेट
आफ्टरशेव लोशन- मेंथोल और एलोवेरा
खुजली की दवा- फ्लुओसिनोलोन एसीटोनाइड जेंटामाइसिन माइक्रोनाज़ोल व क्लोट्रिमेज़ोल माइकोनाज़ोल टिनिडाज़ोल
हेयर लॉस की दवा- मिनोक्सिडिल अमिनेक्सिल का कॉम्बिनेशन व मिनोक्सिडिल एज़ेलिक एसिड ट्रेटीनोइन
कामोत्तेजक दवा- सिल्डेनाफिल साइट्रेट पापावेरिन एल-आर्जिनिन

नए कांबिनेशन आए बाजार में : पुराने कांबिनेशन पर रोक लगने के बाद कुछ कंपनी ने तो अलग-अलग दवाएं बेचना शुरू कर दिया है, तो कई कंपनियों ने नए कांबिनेशन बाजार में उतार दिए हैं। ऑफलोक्सासिन और फ्लेवोजेट के स्थान पर अब फ्लेवोजेट टैबलेट यूरीस्पास प्रयोग में लाई जा रही है। पैरासिटामोल और मेफेनिक एसिड के स्थान पर मेफेनिक एसिड और डाईसाइक्लोमिन, सुक्रालफेट और डोमपेरीडान सिरप के स्थान पर सुक्रालफेट और ऑक्सेटाकेन सस्पेंशन, सिल्डेनाफिल पापावेरिन एल आर्जिनिन टैबलेट के स्थान पर सिल्डेनाफिल और डैपॉक्सेटिन बाजार में आ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें