फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी कम बरसा, फिर भी बांधों की स्थिति ठीक

Tue, 21 Jul 2015 01:55 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भले ही जिले में बरसात धीमी रफ्तार से चल रही हो, परंतु जिले के बांधों में पानी की स्थिति ठीक है। अब तक जो बारिश हुई है, उस हिसाब से 307 मिलीमीटर पानी बरस चुका है।
विज्ञापन



जिले में गोविंद सागर, शहजाद, जामनी, सजनम, रोहिणी, माताटीला और राजघाट बांध हैं। बरसात के मौसम में बांध भर जाएं तथा लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसको लेकर सिंचाई विभाग सजग रहता है। खासकर बरसात के सीजन में विभाग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है, इसको लेकर विभाग में बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जहां, टेलीफोन पर पानी से संबंधित सभी जानकारियां दर्ज की जाती हैं। लेकिन, जिले में अभी तक बारिश की स्थित ज्यादा संतोषजनक नहीं है, इसके बाद भी बांधों में जलस्तर ठीक- ठाक है। अब तक की रिपोर्ट के अनुसार राजघाट बांध क्षेत्र में 307  मिमी पानी बरस चुका है। इसी तरह से शहजाद नदी पर बने गोविंद सागर बांध के कुल जलस्तर की क्षमता 363.93 मीटर है, जबकि इसमें 358.96 मीटर पानी है।

 पूर्व क्षमता के सापेक्ष 26 प्रतिशत पानी की कमी है। यहां कुल वर्षा 75 मिमी रिकार्ड की गई है। इसी तरह सजनम नदी पर बने बांध के जलस्तर की क्षमता 373.20 मीटर है, जबकि इसमें 369.29 मीटर पानी है। शहजाद नदी पर बने शहजाद बांध के जलस्तर की क्षमता 321.80 मीटर है, जबकि इसमें 318.45 मीटर पानी है। रोहिणी बांध के जलस्तर की क्षमता 396.39 मीटर है, जबकि इसमें 393.30 मीटर पानी है। जामनी नदी पर बने जामनी बांध के जलस्तर की क्षमता 403.55 मीटर है, जबकि इसमें 398.41 मीटर पानी है। शहजाद बांध क्षेत्र में कुल वर्षा 113 मिमी, जामनी बांध क्षेत्र में कुल वर्ष 260 मिमी, सजनम बांध में कुल वर्षा 163 मिमी और रोहिणी बांध क्षेत्र में 167 मिमी वर्षा हुई है। आधा जुलाई का महीना निकल गया है, लेकिन जिले में वर्षा की रफ्तार काफी धीमी है। इसके बाद भी बांधों में पानी की जो स्थिति है, उससे लगता है कि बांधों में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है।
विज्ञापन


माताटीला बांध की नहीं आ रही रिपोर्ट
ललितपुर। जिले के माताटीला बांध में जलस्तर की क्या स्थिति है, इसको लेकर बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कोई जानकारी नहीं है। विभागीय अफसरों की मानें तो माताटीला बांध का टेलीफोन नंबर गड़बड़ हो जाने के कारण रिपोर्ट नहीं आ रही है। ऐसे में बांध में पानी की क्या स्थिति है, यह बता पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें