फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने कम लोड और रीडिंग स्टोर का मामला पकड़ा

विज्ञापन
electric mwtwr.jpeg - फोटो : electric mwtwr.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। बिजली विभाग ने शहर के मोहल्लों में तीन विद्युत मीटरों में कम लोड और कम रीडिंग के बिल बनाकर रीडिंग स्टोर करने का मामला पकड़ा है। मीटर रीडर द्वारा कम रीडिंग और कम विद्युत लोड के बिल बनाकर रीडिंग स्टोर की जा रही थी। इस मामले में कंपनी के सुपरवाइजर ने मीटर रीडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मीटर रीडर कंपनी पेस कंम्यूटर सर्विसेज के विद्युत वितरण खंड टाउन ललितपुर के सुपरवाइजर ने कोवताली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते माह हुए चेकिंग अभियान के दौरान उनकी कपंनी में कार्यरत मीटर रीडर रामेंद्र प्रताप सिंह पुत्र भीकम सिंह ग्राम गंगारी क्षेत्र में तीन उपभोक्ताओं के मीटर मं अनियमितताएं पाई गईं। जिसमें एक उपभोक्ता के मीटर में तीन हजार रीडिंग स्टोर पाई गई। वहीं एक दूसरे मीटर में चेकिंग के दौरान पाया गया कि मीटर रीडर द्वारा कुल दस यूनिट के आधार पर हर माह बिल निर्गत किया जा रहा था और उपभोक्ता के परिसर पर मीटर भी नहीं पाया गया। इसी प्रकार तीसरे उपभोक्ता के मीटर की चेकिंग में वर्तमान लोड से कम लोड का बिजली का लोड अंकित किया गया पाया। सुपरवाइजर ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर मीटर रीडर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें