फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लवकेश इलेवन ने 40 रन से जीता फाइनल

विज्ञापन
विजेता टीम लवकेश इलेविन को ट्राफी देते मैच के आयोजक - स्रोत -आयोजक
विज्ञापन
स्व. सुरेंद्र नारायण बबेले की स्मृति में हुआ रोमांचक फाइनल मुकाबला, 89 रनों के आगे पाली की टीम ढेर
विज्ञापन

फोटो 12
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कस्बा जाखलौन के ग्राम बछलापुर में आयोजित एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में लवकेश इलेवन ललितपुर ने अभि इलेवन पाली को 40 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। समाजसेवी दिवंगत सुरेंद्र नारायण बबेले की स्मृति में आयोजित इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
फाइनल में अभि इलेवन पाली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी लवकेश इलेवन ललितपुर ने निर्धारित 10 ओवर में 89 रन बनाए। रोहित राजा ने 20 गेंदों पर 33 रन और कप्तान आकिब रजा ने 10 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभि इलेवन पाली की टीम 49 रन पर ही सिमट गई। अंकित ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। लवकेश इलेवन की ओर से अनिरुद्ध ने आठ रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि रोहित राजा ने 13 रन देकर दो विकेट हासिल किए। कप्तान आकिब रजा ने 11 रन देकर एक विकेट लिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान संदीप बबेले, सौरभ परिहार, सुजान पटेल, श्याम बिहारी नायक, संतोष पटेल, सत्यम बबेले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
आकिब बने मैच ऑफ द सीरीज
आयोजकों ने आकिब रजा को मैच ऑफ द सीरीज और रोहित राजा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। विजेता ललितपुर की टीम को 50 हजार रुपये और शील्ड, जबकि उपविजेता पाली की टीम को 25 हजार रुपये और शील्ड प्रदान की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें