ललितपुर। जिले में स्थानांतरित होकर आए चार नवागत खंड शिक्षा अधिकारियों को बीएसए ने ब्लॉक आवंटित कर दिए।
शिक्षा विभाग की ओर से हाल ही में खंड शिक्षा अधिकारी गौरव शुक्ला, भुवनेंदु अरजरिया और समर सिंह का स्थानांतरण गैर जनपद हो गया था। जबकि अमर सिंह वर्मा, सुनील कुमार राजपूत, रंगनाथ और शैलेंद्र कुमार का स्थानांतरण जनपद के लिए हुआ था। स्थानांतरित होकर आए खंड शिक्षा अधिकारियों ने जनपद आकर विभाग में ज्वाइंनिंग कराई। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार ने चारों नवागत खंड शिक्षा अधिकारियों सहित पांच को ब्लॉक आवंटित कर दिए हैं। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी नीतू सिंह को ब्लॉक मड़ावरा के साथ महरौनी ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अमर सिंह वर्मा को ब्लॉक बिरधा के साथ साथ मुख्यालय, सुनील कुमार राजपूत को ब्लॉक तालबेहट का प्रभार दिया गया। रंगनाथ को ब्लॉक बार के साथ नगर क्षेत्र और शैलेंद्र कुमार को ब्लॉक जखौरा का प्रभार दिया है।