फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीता की खोज में शबरी के आश्रम पहुंचे भगवान राम

विज्ञापन
बाली बध और मौजूद दर्शक
विज्ञापन
बांसी। कस्बे के श्री हनुमान जी टौरिया मंदिर मेला मैदान में रामलीला के सातवें दिन का मंचन हुआ। कलाकारों ने खर-दूषण वध, सीता हरण, राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध लीलाएं प्रस्तुत कीं। थाना अध्यक्ष बार सुधाकर पांडेय इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन


मंचन की शुरुआत शूर्पणखा के नाक-कान काटे जाने की सूचना से हुई। क्रोधित खर-दूषण अपनी सेना के साथ पंचवटी पहुंचे और भगवान राम से युद्ध किया। भगवान राम ने युद्ध में खर-दूषण का वध कर दिया। अपमानित शूर्पणखा ने लंका जाकर रावण को यह सूचना दी। रावण ने मामा मारीच को स्वर्ण मृग बनने को कहा और स्वयं साधु वेश में सीता का हरण कर लंका ले गया। सीता की खोज में राम शबरी के आश्रम पहुंचे और उन्हें नवधा भक्ति का उपदेश दिया। पंपासर की ओर जाते हुए उनकी भेंट हनुमान जी से हुई, जिन्होंने राम की मित्रता सुग्रीव से कराई। इसके बाद राम ने बाली का वध किया।

बाली वध का कारण
मरते समय बाली ने भगवान राम से अपने वध का कारण पूछा। बाली ने जानना चाहा कि वह बैरी और सुग्रीव प्यारा क्यों हो गया। भगवान राम ने उत्तर दिया कि छोटे भाई की पत्नी, बहन और पुत्र की पत्नी को बुरी नजर से देखना पाप है। ऐसे व्यक्ति का वध करने में कोई पाप नहीं होता। इस भावपूर्ण मंचन को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें