फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कृषि विभाग ने पकड़ी 45 बोरी संदिग्ध डीएपी, थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
खाद की बोरियाें की जांच करते अ​धिकारी। स्रोत: विभाग - फोटो : ARchive
विज्ञापन
ललितपुर। कृषि विभाग की टीम ने पूराकलां क्षेत्र में नकली डीएपी की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान 45 बोरी संदिग्ध डीएपी बरामद की गई। अधिकारियों ने डीएपी के नमूने लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


बीते सोमवार को जिला कृषि अधिकारी और उनकी टीम को थाना पूराकलां के ग्राम धमना-सारसेड़ में संदिग्ध उर्वरक की अवैध बिक्री की जानकारी मिली थी। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने ग्राम धमना में किसान गुरूदयाल के घर जांच की। वहां इफको की छह बोरी डीएपी रखी पाई गई। गुरूदयाल ने बताया कि यह बोरियां रोहित राजा ने उसे उपलब्ध कराई थीं। इसके बाद टीम ने रोहित राजा के घर जाकर जांच की। वहां इफको की 11 बोरी और आईपीएल की 28 बोरी डीएपी मिली। रोहित राजा खरीद से संबंधित कोई बिल मौके पर उपलब्ध नहीं करा सका। उसने लिखित बयान में बताया कि यह उर्वरक दो व्यक्तियों ने उपलब्ध कराया था।

कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया
कुल 45 बोरी संदिग्ध डीएपी उर्वरक ग्राम धमना से उठवाकर पुलिस की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखवा दी गई। जिला कृषि अधिकारी रंजीत चौरसिया ने जिलाधिकारी के अनुमोदन पर थाना पूराकलां में तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। साथ ही आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें