फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजुराहो से प्रभु तो, टीकमगढ़ से उमा दिखाएंगी झंडी

Wed, 17 Aug 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
train, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। खजुराहो-झांसी पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ 22 अगस्त को रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा खजुराहो रेलवे स्टेशन से किया जाएगा, जबकि केंद्रीय मंत्री उमा भारती टीकमगढ़ से खजुराहो के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का शुभारंभ करेंगी। रेलवे विभाग द्वारा अप और डाउन रूट की अलग-अलग ट्रेनोें से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। खजुराहो में ट्रेन के शुभारंभ के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वर्तमान में रेलवे द्वारा झांसी-टीकमगढ़ पैसेंजर ट्रेन का ही विस्तार कर खजुराहो तक किया जाएगा। ललितपुर से सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के तहत सबसे पहले ललितपुर से टीकमगढ़ तक 27 अप्रैल 2013 को झांसी-टीकमगढ़ पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। यह ट्रेन झांसी से सुबह 6:50 बजे चलकर ललितपुर होते हुए 10:55 बजे टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचती है। लेकिन अब इसे खजुराहो तक चलाया जाएगा।

विभिन्न प्रकार के ट्रायल होने के बाद मुख्य सुरक्षा आयुक्त द्वारा टीकमगढ़ से खजुराहो तक 123 किलोमीटर के ट्रैक पर 75 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से ट्रेन संचालन की अनुमति प्रदान की जा चुकी है। ट्रायल के बाद से टीकमगढ़ से खजुराहो रेलवे स्टेशन तक ट्रेन संचालन की तैयारियां रेलवे द्वारा तेज कर दी गई थीं। रेल मंत्रालय द्वारा 22 अगस्त से खजुराहो-पैसेंजर ट्रेन संचालन कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री टीकमगढ़ व छतरपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगी। 
विज्ञापन


अन्य ट्रेनों के संचालन पर सस्पेंस
ललितपुर से खजुराहो रेल लाइन पर झांसी-टीकमगढ़ पैसेंजर ट्रेन को विस्तारित कर खजुराहो तक चलाने की योजना को मंजूरी मिलने के बाद इस रूट पर रेलवे द्वारा खजुराहो तक दो अन्य ट्रेनों के संचालन की योजना भी बनाई है। जिसमें एक मेमो ट्रेन झांसी से ललितपुर होकर टीकमगढ़, छतरपुर खजुराहो से वापस महोबा रूट से झांसी पहुंचेगी।

इसी प्रकार एक अन्य ट्रेन खजुराहो से भोपाल तक संचालन की योजना भी है, लेकिन अब तक इन ट्रेनों के संचालन पर सस्पेंस बरकरार बना हुआ है। हालांकि विभिन्न राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठनों द्वारा भोपाल, झांसी, व इंदौर से खजुराहो तक ट्रेन संचालन किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें