ललितपुर। रविवार को स्वतंत्रता दिवस की 70 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरा जनपद आजादी के जश्न में डूबा रहा। इस दौरान शासकीय कार्यालयों सहित अन्य संस्थाओं पर भी राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को नमन किया गया।
सुबह सवा सात बजे जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार द्वारा घंटाघर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित चन्द्रशेखर आजाद एवं लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद वीर सांवरकर की प्रतिमा, जेल चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं तुवन चौराहे पर पं. परमानंद जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में झंडा रोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घनश्याम दास को श्रीफल एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान आशीष सविता, मनीष सविता द्वारा देशभक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत किए गए तथा रमेश चंद्र पाठक, अनिल दीक्षित, अब्दुल सत्तार ने अपनी-अपनी शायरी प्रस्तुत की। 15 अगस्त के अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घनश्याम दास ने अपने विचार प्रकट किए। अंत में जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार द्वारा सर्वप्रथम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को बधाई दी देते हुए कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को अपने कार्यों के प्रति कर्मशील एवं ईमानदार रहना चाहिए तथा लगन और निष्ठा के साथ देश के विकास में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर
डीएम सहित अन्य अतिथियों के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण भी किया गया। द्वारा किया गया।
इस मौके पर मुख्य कोषाधिकारी विष्णुकांत द्विवेदी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शक्ति अग्रवाल, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी केबी मिश्र, सुमित कुमार व बृजमोहन संज्ञा सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
पुलवारा (ललितपुर)। देश की आजादी के 70 वर्ष पूरे होने की खुशी में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने शान से तिरंगा फहराया।
ब्लॉक बार के ग्राम पुलवारा में नव निर्मित राजकीय आदर्श महाविद्यालय में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम कुमार शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य फूल सिंह यादव लोकपाल सिंह बुंदेला रवि बबेले, जितेन्द्र सिंह वरिष्ठ लिपिक दिनेश कुमार गोस्वामी गंगाराम आदि मौजूद रहे। वहीं, कस्बा बार स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में जितेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य कैलाश नारायण गुप्ता सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार सपना यादव व आशीष सेन आदि मौजूद रहे। उधर ग्राम बस्तगुवां के प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाई स्कूल में भी प्रधानाचार्यों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ग्राम प्रधान जनक यादव द्वारा दो हजार रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य करुणेस खरे, बिन्दु भारद्वाज, विश्वजीत निरंजन व निधि गुप्ता आदि मौजूद रहे।