फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान जिनेंद्र देव की शोभायात्रा निकाली

Thu, 26 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 ललितपुर। सिद्धों की आराधना का महापर्व सिद्ध चक्र महामंडल विधान का हवन व पूजन के साथ समापन हो गया। इस मौके पर आर्यिका पूर्णमति माताजी के ससंघ सानिध्य में भगवान जिनेंद्र देव की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


श्री क्षेत्रपाल मंदिर में बुधवार को प्रात: इंद्र और इंद्राणियों ने सिद्ध प्रभु की आराधना करते हुए 1024 अर्घ्य  समर्पित किए और भक्तिपूर्वक प्रभु के चरणों में पापों की निर्जरा की। प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी अनिल जैन ने जाप व अनुष्ठान में स्थापित कलश मंत्रोच्चार के साथ वीरेंद्र जैन खनियाधाना परिवार को सौंपा तथा मुख्य विधान एवं मंडप कलश पुण्यार्जकों को सौंपे। इस अवसर पर आर्यिकाश्री ने कहा कि सिद्ध चक्र महामंडल विधान सभी के लिए कल्याणकारी हो। इंद्र व इंद्राणियों में ऐसी भावना रहे कि वह अनवरत रूप से प्रभु की आराधना करें। उन्होंने समोवशरण में जाप और अनुष्ठान को पुण्यकारी बताते हुए कहा कि इससे जीवन में शांति और परिणामों में निर्मलता आती है। उन्होंने श्रावकों को प्रेरित किया कि वह अपने जीवन में निरंतर प्रभु की आराधना और जाप कर अपने पापों का क्षय करें।

अनुष्ठान के पूर्व जाप कलश प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी अनिल जैन ने स्थापित कराया, जिसकी स्थापना वीरेंद्र जैन खनियाधाना परिवार ने की। समापन पर ललितपुर नगर में संचालित जीव दया केंद्र गौशाला की सहायतार्थ अनेक लोगों ने सहयोग का संकल्प लिया।
विज्ञापन


दोपहर में जैन बड़ा मंदिर महावीर पुरा से श्रीजी की शोभायात्रा यात्रा प्रारंभ हुई। जैन नया मंदिर में विराज मान श्रीजी को विमान एवं रथयात्रा में सवार कर शोभायात्रा आगे बढ़ी। यह यात्रा कटरा बाजार होते हुए सावरकर चौक पहुंची, जहां आदिनाथ मंदिर बाहुबलि नगर, जैन अटा मंदिर एवं चंद्रप्रभु मंदिर डोंड़ाघाट के विमान भी शोभायात्रा में शामिल हो गए। वीर व्यायाम शाला, विद्यासागर व्यायाम शाला, आदिनाथ सेवा मंडल व वीर सेवा संघ के स्वयंसेवक दिव्य घोष व चाचर के माध्यम से अपने करतब दिखाते हुए बढ़ रहे थे।

भजनों की टोलियां, महिला मंडल, दिगंबर जैन महासमिति, दिगंबर जैन परिषद और जैन मिलन के कार्यकर्ता शोभायात्रा को अनुशासित कर रहे थे। जगह- जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। घंटाघर चौक पर विमान की मंगल आरती हुई।

इलाइट जैन मंदिर के विमान पानी के टंकी से होते हुए घंटाघर पर शोभायात्रा में सम्मलित हुए। शोभायात्रा घंटाघर से तुवन चौराहा पर पहुंची। यहां से समोवशरण मंदिर व आदि नाथ मंदिर गांधी नगर के विमान रोजगार कार्यालय आजादपुरा होते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। आर्यिकारत्न पूर्णमति माता जी ससंघ शोभायात्रा में चल रही थीं, जिनका भक्तों ने आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा गाजे- बाजे के साथ स्टेशन रोड से श्री क्षेत्रपाल मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने अगुवाई की और सभी विमान विराजमान किए। यहां आरती हुई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

शोभायात्रा में प्रमुख रूप से नगर विधायक रमेश कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, जैन पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुंदर लाल अनौरा, अजित जैन खजुरिया, ज्ञानचंद जैन इमलिया, कुशल चंद जैन, अजित कुमार जैन, महेंद्र जैन मयूर, शिखरचंद किसलवास, सोमचंद जैन, प्रभात सराफ, स्वतंत्र मोदी चम्पालाल, प्रेमचंद, नरेंद्र कड़ंकी, रामप्रकाश जैन व अजय जैन प्रमुख रहे।

शोयात्रा को अनुशासित करने में जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा. अक्षय टडैया, संयोजक प्रदीप सतरवांस, मुकेश सराफ, अक्षय अलया, मीना इमलिया, संजय मोदी, संजीव जैन, गेंदालाल सतभैया, वीरेंद्र जैन विद्रोही, अरविंद जैन, सत्येंद्र जैन गदयाना, जिनेंद्र जैन थनवारा, अभिषेक जैन अनौरा, विजय जैन नेताजी, आनंद चौधरी धनगौल, विजय जैन, जिनेंद्र जैन, सुधीर जैन, प्रबंधक राजेंद्र जैन थनवारा, पार्षद पंकज जैन, कपूर चंद लागौन, भगवान दास कैलगुवा, प्रभात लागौन, प्रमोद जैन, वीरेंद्र जैन, अजित जैन, राजकुमार मोदी, वीरेंद्र वछरावनी, जितेंद्र जैन, शुभेंद्रु जैन, कैलाश सराफ, सुबोध जैन, अभय जैन मुन्ना, विमल जैन, जिनेंद्र जैन, महेंद्र चौधरी, प्रकाश चंद सौंरया, निर्मल कुमार जैन, नीरज जैन मुल्लन, मनोज सिंघई बबीना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें