फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: धूमधाम से 16 को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा अगले माह 16 जुलाई को भव्यता से निकाली जाएगी। इसके लिए जगन्नाथ रथयात्रा समिति की बैठक मंगलवार को जगदीश मंदिर परिसर में आयोजित की गई।
विज्ञापन

घंटाघर के पास स्थित जगदीश मंदिर में जगन्नाथ रथ यात्रा समिति की बैठक में 16 जुलाई को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों, प्रचार-प्रसार, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने रथ यात्रा को भव्य व सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए और कार्ययोजना तैयार की। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर में 10 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू होगा। 15 जुलाई को भजन संध्या होगी। बैठक में व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए दीपक चौबे को रथ यात्रा समिति का महामंत्री नियुक्त किया गया। विलास पटैरिया व पंडित धर्मेंद्र रावत को रथ यात्रा संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर रथयात्रा समिति के अध्यक्ष राजीव बबेले, प्रदीप चौबे, बृजेश चतुर्वेदी, विभा कांत हुंडैत, मुन्ना लाल जैन, गिरीश पाठक सोनू, पंकज हुंडैत, मज्जू सोनी, प्रवीण हुंडैत, हरविंदर सलूजा, पीयूष हुंडैत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें