फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में चार दुकानों के ताले तोड़े

Tue, 08 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। स्टेशन रोड स्थित चार दुकानों के शटर उचका कर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। बदमाश हजारों रुपये की नकदी पार कर ले गए।
विज्ञापन


रविवार की रात को पुलिस चौकी नई बस्ती अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित कॉफी हाउस, वैभव ट्रेडर्स, च्वाइस स्टोर व अंबर गारमेंटस के शटर टेढ़े कर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब लोगों ने शटर टेढ़े देखे तो दुकानदारों को इसकी जानकारी दी।

कॉफी हाउस के संचालक विजय जैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात करीब पौने बारह बजे वह अपनी दुकान बंद कर चले गए थे। सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान का शटर खुला हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो मालूम हुआ कि बदमाशों ने शटर टेढ़ा कर दुकान में रखे गल्ले को तोड़कर उसमें से करीब 12 हजार रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर पता चला कि सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर एक चोर दुकान के अंदर घुसा और उसके दो साथी बाहर खड़े रहे। अंदर घुसे चोर ने गल्ले को तोड़कर उसमें रखी नकदी उठाई। वहीं, अन्य तीन दुकानों में चोरों को कुछ हासिल नहीं हुआ।

कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें