बानपुर। थाना परिसर स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर की वाटिका में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें रमजान माह में लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।
थानाध्यक्ष बानपुर राजकुमार यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी से अपने क्षेत्र में भाईचारा कायम रखने की अपील की। मुस्लिम धर्मावलंबी लॉकडाउन का पालन करते हुए रमजान माह में इबादत करेंगे। अपने घरों में रहकर नमाज अदा कर व रोजा रखकर इबादत करेंगे। इमाम साहब को अवगत कराया कि तराबीह की नमाज मय इमाम के पांच लोग सामाजिक दूरी बनाकर अदा करेंगे। सहरी, खत्म सहरी व इफ्तार की सूचना माइक द्वारा दी जाएगी। प्रत्येक नमाज पूर्व के दिशा - निर्देशों के अनुसार सामाजिक दूरी बनाकर अदा की जाएगी। मस्जिद की साफ - सफाई करके और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। मस्जिद परिसर को सैनिटाइज कराना अनिवार्य है।
इस अवसर पर हाफिज शाहिद रजा कादरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहावेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष रावत, मंडल अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, अजीज खा मंसूरी, रवींद्र नामदेव, इदरीश खां, शाहिद खां, सदर अख्तर खां, नफीस खां, जब्बार खा, हारून मंसूरी, जमील खा, एसआई शिव गोविंद मिश्रा सहित संपूर्ण थाना स्टॉफ उपस्थित रहा।