फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट हटवाए वाहनों पर लगे फर्जी पास

विज्ञापन
वर्णी चौराहे के पास खुली दुकान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मंडी गेट पर सब्जी विक्रेताओं को अनाधिकृत पास जारी करने का मामला अभी थमा नहीं था कि अब वाहनों पर लगे फर्जी पास का प्रकरण उजागर हो गया। शुक्रवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कई बाइकों से कोविड-19 के फर्जी पास हटवाएं। इससे अन्य आने - जाने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालक चेकिंग होते देख वापस लौट गए।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट भरत कुमार वर्मा ने सबसे पहले स्टेशन रोड स्थित कॉफी हाउस की दुकान खुली देखी, तो उसको बंद कराया। इसके बाद कृष्णा बुक डिपो एवं जनरल स्टोर खुला होने पर उसे बंद कराया। गुरुनानक धर्मशाला से देहरे बाबा की गली में ड्राई क्लीनर्स की दुकान भी खुली पाई गई, जिसे मौके पर पहुंचकर बंद कराया। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने कई राहगीरों के फर्जी पासों को जब्त किया। इसी तरह गाड़ियों और मोटरसाइकिलों पर कोविड-19 के फर्जी पास को हटवाया।
यही नहीं, बिना पास के ठेले वालों को उनके घर वापस किया गया। इसी दौरान चेकिंग में पाए गए बीड़ी/ सिगरेट/ तंबाकू/ पान गुटखा आदि को जब्त कर जलाया गया। वहीं, मंडी के अंदर हर एक काउंटर पर सब्जी व फल खरीदने वालों को सोशल डिस्टेंसिंग में खड़ा कर बिक्री की कार्रवाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें