फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकडाउन में बंद रहा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने लिए शासन के निर्देश पर किए गए लॉकडाउन में शनिवार को कसबे का बाजार बंद रहा। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पाली के क्षेत्राधिकारी फूलसिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बा में जगह-जगह भ्रमण किया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने तीन दिन के लिए लॉकडाउन करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पाली कस्बा का बाजार बंद रहा। सीओ फूलचंद्र एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ नगर पंचायत व विभिन्न स्थलों में जाकर लॉकडाउन का जायजा लिया। उन्होंने सभी को घरों में रहने की सलाह दी और कहा कि मास्क जरूर लगाएं, घर से बहार निकलें तो एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखें। बार- बार हाथ धोएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। अगर किसी को खांसी, सर्दी, बुखार है तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। उन्होंने कहा कि अगर किसी के घर के आसपास कोई बाहर से आया है, तो इसकी खबर पुलिस और चिकित्सा विभाग को दें तथा हर समय सतर्क रहें। पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग, बाजार में घूमकर नगर व क्षेत्रवासियों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें