संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने आए मरीजों को उस समय परेशानी हो गई जब उनको इसके लिए निर्धारित कक्ष बंद मिला। आसपास मौजूद लोगों के बताने पर पीड़ित परिवर्तित स्थान पर पहुंच सके। इसके इंजेक्शन अब इमरजेंसी वार्ड में लगाए जा रहे हैं। इसके बाद मरीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच सके।
मेडिकल कॉलेज में पहले ओपीडी के समय में कुत्ते व अन्य जानवर के काटे मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन जेनेटिक वार्ड के सामने के कक्ष में लगाए जाते थे। वहीं, अन्य समय में आने पर इमरजेंसी में पहला डोज लगवाते थे। इसके बाद इसी जेनेटिव वार्ड के सामने वाले कक्ष में अपना रिकार्ड दर्ज कराकर इंजेक्शन लगवाते थे। लेकिन, मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने अचानक ही एंटी रेबीज इंजेक्शन कक्ष का स्थान बदल दिया। इससे इंजेक्शन लगवाने आए मरीजों को खासी परेशानी हो गई। सोमवार को इंजेक्शन लगवाने आए मरीज कक्ष के पास आकर उसके खुलने का इंतजार करते रहे। काफी देर के बाद जब कक्ष नहीं खुला तो परेशान हो गए। इसके बाद आसपास में जानकारी करने पर पता चला कि इंंजेक्शन इमरजेंसी में ही लगने लगे हैं। इसके बाद मरीजों ने इमरजेंसी में पहुंच कर इंजेक्शन लगवाए। वहीं, कई लोग कक्ष का बंद होना समझकर बिना इंजेक्शन लगवाए ही लौट गए।
-
फोटो- 31
कैप्सन- लाड़ो
दो घंटे से इंजेक्शन लगवाने के लिए बैठे हैं, कक्ष नहीं खुल रहा है। इससे परेशान हो गए हैं।
- लाड़ो
-
फोटो- 32
कैप्सन- प्रेमबाई
कुत्ते ने काट लिया था, जिस पर एंटी रैबीज लगवाने के लिए आए थे। अब पता नहीं लग पा रहा कि इंजेक्शन कहां लगेगा।
- प्रेमबाई
-
एंटी रेबीज लगाए जाने की व्यवस्था इमरजेंसी में की गई है। अब मरीजों को सभी टीके एक ही स्थान पर लगाए जाएंगे।
डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज