फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त शौचालय का इस्तेमाल करने से कतराते मोहल्लेवासी

विज्ञापन
नेहरू नगर में बदहाल पड़ा सामुदायिक शौचालय - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा में क्षतिग्रस्त सामुदायिक शौचालय स्वच्छ भारत मिशन को चिढ़ा रहा है। एक साल पहले निर्मित शौचालय के अंदर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। जो कभी भी किसी के ऊपर गिर सकती है। इससे लोग शौचालय का इस्तेमाल करने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने लोगों को शौचालय की सुविधा मुहैया कराने के लिए जगह-जगह सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया है। अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार मिश्रा ने कई शौचालयों का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए थे। उनकी नजर उन शौचालयों पर ध्यान केंद्रित नहीं हो पाई है, जो पूर्व से बने हैं। शायद यही वजह है कि सिद्दनपुरा का सामुदायिक शौचालय महीनों से यूं ही क्षतिग्रस्त पड़ा है। मोंटू के घर के पास बने
शौचालय की एक दीवार झुककर तिरछी हो गई है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
पुरुष शौचालय व महिला शौचालय के गेटों की कुंडी टूटी हुई है। वहीं, शौचालय के टायल्स भी टूटे पड़े हैं और नलों की टोंटियां क्षतिग्रस्त हैं। इससे कई मोहल्लेवासियों ने शौचालय के अंदर प्रवेश करना बंद कर दिया है। जो लोग शौचालय में अंदर जाते हैं तो वह डरे- सहमे रहते हैं। उन्हें हादसा होने का अंदेशा सदैव सताता रहता है। कुछ लोगों ने शौचालय की मरम्मत कराने की मांग अफसरों से की है।
विज्ञापन

शौचालय की मरम्मत के अभाव में पुरुष, महिलाओं व बच्चों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों को शौचालय के अंदर की दीवार गिरने की समस्या का भय बना रहता है। कुछ मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान सामुदायिक शौचालय की मरम्मत कराने की ओर आकर्षित कराया है।
- बराती
आसपास कोई दूसरा सामुदायिक शौचालय नहीं बना है, जिससे महिला व पुरुषों को मजबूरी में इसमें जाना पड़ता है। यदि कोई दूसरा शौचालय होता तो शायद ही कोई इस शौचालय में जाता।
- सखी
शौचालय का निर्माण जब हुआ, तब ही इसमें कई प्रकार की कमियां छोड़ दी गई थीं। इस वजह से शौचालय एक साल भी नहीं सुरक्षित रह सका। अंदर की तिरछी दीवाल देखकर डर लगता है।
- मोंटू
सामुदायिक शौचालय बाहर से देखने पर लगता नहीं है कि खराब होगा। इस वजह से शौचालय की कमियों पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। अंदर प्रवेश करने पर कमियां ही कमियां नजर आती हैं।
- फूला
नगर पालिका परिषद को गुणवत्तापरक काम कराना चाहिए, जिससे कि कमियां जल्द ही निर्माण में उजागर न हो सकें। पालिका को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अक्सर देखने में आता है कि पालिका के तमाम कार्य शीघ्र ही उखड़ने लगते हैं। शौचालय में भी ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन

- नीलू
----
सामुदायिक शौचालय में दीवार के झुकने एवं अन्य कमियां होने की जानकारी नहीं है। इसे देखने के लिए अवर अभियंता को मौके पर भेजा जाएगा।
- डा. संजय कुमार मिश्रा
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद

नेहरू नगर में सामुदायिक शौचालय के टूटे पड़े टाइल्स- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें